Sunday, March 20, 2016

बरसों से यही सब चल रहा है

यही सब चल रहा है बरसों से
हो रहा सीताहरण सदियों से
सभ्यता का कर रहे चीरहरण
मना रहे शोक कर अपनो का मरण

ना स्वयं अब जिवीत  हैं 
ना जिवीत है इनमें मानवता
विलास का करते है सम्भोग
फैला रहे केवल दानवता

यही सब चल रहा है बरसों से
अम्ल बह रहा है नैनों से
कलम भी आज दासी हो चली
वो भी आज कोठे पर नीलाम हो चली

जागरूकता का नाम असहिष्णुता हो गया
पत्रकारिता राजनेताओं की रखैल हो चली
यही सब चल रहा बरसों से
सत्ता के गलियारों में अब भारत माता रो पड़ी

सीता को ना छोड़ा इन्होंने
द्रौपदी का भी चीर हरण कर दिया
कलाम को अब अपनी दासी बनाकर
भारत माँ को भी नीलाम कर दिया।।

No comments: