Wednesday, January 20, 2016

कुछ दूर निकल आये हैं

कुछ दूर निकल आये हैं घर की खोज में 
अकेले ही निकल आये हैं  
एक नए घर की खोज में 
साथ अब ढूंढते है तेरा घर की खोज में 

एक था वो दिन जब रहते थे तेरी छाँव में 
फिर दैत्यों ने किया दमन तेरी गोद में 
लहू की नदियां बहाई, तेरी धरा पर 
बहनो की अस्मिता लूटी, तेरी धरा पर 

आज फिर एक बार मुंह खोला उन्होंने 
घर से हमें निकाल हमें दोषित किया उन्होंने 
हे शिवा क्या यही थी तेरी इच्छा 
क्या विनाश का तांडव लगा तुझे सच्चा 

दो दशक बीत गए हमें यूँ निकल कर 
फिर भी घर का पता ढून्ढ रहे तेरी गोद में 
कुछ दूर निकल आये हैं घर की खोज में 
आज घर भी बाट जोह रहे, हमारे विलोप में॥ 



No comments: