Tuesday, July 14, 2015

कुछ तो लोग कहेंगे

कुछ तो लोग कहेंगे 
जोक्स से वो जरूर चिढ़ेंगे 
उनको तो बस करना है मनमानी 
बद्तमीजी है उनको करनी 

क्या खुद कहते हैं क्या खुद करते हैं 
उससे बेपरवाह रहते हैं 
लेकिन दुनिया में कहीं कोई कुछ करे 
तो उसपर ऐतराज़ करते हैं 

खुद दुनिया को कहें अपशब्द 
तब खुद का बड़प्पन मानते हैं 
वहीँ अगर हम करें छोटा सा मज़ाक 
तो कहते हैं मर गया रज़ाक 

क्या इन लोगों के जीवन में कुछ नहीं है 
ऐसे लोगों के जीवन से मिलती है सीख 
कहीं जरूरत न हो तो ना चलो अपनी ज़बान 
चमड़े की बनी है कहीं फिसल ना जाए॥ 

No comments: