Tuesday, October 2, 2012

तोरे आवन से रजनी

रजनी तोरे आँचल में जो चांदनी खीली
लगे जैसे मोहे मोरी सजनी मिली
आवन से तोरे उसके आवन का होए आभास 
जैसे अम्बर में हो चाँद का प्रकास

रजनी तोरे आवन से सजनी का जोवन भरा
रजनी तोरे आवन से सजनी का साथ मिला
कहें तोसे का कि तोरे रूप में हमका
हमरे जीवन भर का साथ मिला

तोहे जग निशा कहे 
तोहे कहे कोई रात
पर जब कोई रजनी कहे 
तो मन को भाये जे बात 

आवन से तोरे मिले मोहे चैना
आवन से तोरे मिले मोहे वो रैना
जिन रैन मिले मोहे जीवन सुख
जिन रैन करे सजनी मोरी ओर मुख

कि का कहें रजनी तोरे आवन से 
चन्दा की चांदनी खिले 
लगे जैसे मोहे मोरी सजनी मिले
भर रस जीवन में मोहे सब सुख मिले||

No comments: