Friday, July 6, 2012

मानव जीवन का प्रश्न

दिवस के प्रथम प्रहार में
सूरज अंधियारा हरता है
पर मानव के जीवन में 
हर क्षण मानव ही मरता है

भोर भये आँगन में 
पंछियों का स्वर घुलता है
पर मानव के जीवन में 
हर क्षण कोलाहल ही गूंजता है

ब्रह्म मुहूर्त से गोधुली वेला तक
मानव के कर्म का चक्र चलता है
पर मानव के जीवन में 
हर क्षण द्वंद्व युध्ध मचता है

जीवन के हर क्षण हर मोड पर
मानव अग्नि परीक्षा देता है 
ना चाह कर भी मानव 
जीवन में घुटने टेकता है

क्या यही देवों की श्रृष्टि है 
क्या यही देवों की है मंशा
क्या यही मानव जीवन का सत्कार है
जिसमे उसके अंतर्मन की चीत्कार है??

1 comment:

Nayar said...

Bhai yeh mast laga...